Home राज्य पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजरी माफिया के हमले में घायल कांस्टेबल...

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजरी माफिया के हमले में घायल कांस्टेबल के निधन पर जताया शोक

59
0
Jeevan Ayurveda

जोधपुर

जिले के लूणी क्षेत्र में बजरी माफिया के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस कांस्टेबल सुनील विश्नोई का निधन हो गया है। इस दुखद घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Ad

    जोधपुर के लूणी में बजरी माफिया के हमले में घायल हुए पुलिस कांस्टेबल श्री सुनील विश्नोई का निधन बहुत दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

अपनी पोस्ट में गहलोत ने लिखा कि जोधपुर के लूणी में बजरी माफिया के हमले में घायल हुए पुलिस कांस्टेबल सुनील विश्नोई का निधन बहुत दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस घटना को राजस्थान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का चिंताजनक उदाहरण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में माफियाओं के सामने पुलिस-प्रशासन और सरकार कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं जिसका खामियाजा आम जनता और पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ रहा है।

गहलोत ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और माफियाओं के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here