Home राज्य जोधपुर में सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र न होने और बाजार बंद रखने...

जोधपुर में सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र न होने और बाजार बंद रखने के आदेश

94
0
Jeevan Ayurveda

जोधपुर

भारत-पाक के बीच चल रही वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जोधपुर में आमजन से अपने घरों में रहने की अपील की है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर समूह में इकट्ठा होने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। संभावित एयर स्ट्राइक के इनपुट के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए ये आदेश जारी किए हैं।

Ad

प्रशासन द्वारा जारी आपात निर्देशों में कहा गया है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, कहीं भी समूह में एकत्र न हों और सभी प्रकार के सार्वजनिक समारोह एवं आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही शहर की सभी दुकानें और प्रतिष्ठान अग्रिम आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

बाजार और पेट्रोल पंप भी बंद
एहतियातन शहर के मुख्य बाजारों को बंद करा दिया गया है। कुछ इलाकों में पेट्रोल पंप भी अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

प्रशासन ने की सहयोग की अपील
जिला कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर की ओर से संयुक्त बयान जारी कर कहा गया कि जोधपुर में संभावित खतरे के इनपुट को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आमजन से अपील है कि वे संयम बरतें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here