Home राज्य बाइक सवार तीन युवकों को हाइवा ने कुचला, 2 ने तोड़ा...

बाइक सवार तीन युवकों को हाइवा ने कुचला, 2 ने तोड़ा दम

53
0
Jeevan Ayurveda

जहानाबाद

बिहार के जहानाबाद में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वहीं इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया।

Ad

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरूवार रात परस बिगहा थाना क्षेत्र के कसमा गांव के पास की है। मृतकों की पहचान मिंटू कुमार और भोला कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल डाला। वहीं इस हादसे में दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया और एक शख्स बुरी तरह से जख्मी हो गया।

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here