Home राज्य ईस्टर पर्व की सीएम हेमंत ने दी शुभकामनाएं

ईस्टर पर्व की सीएम हेमंत ने दी शुभकामनाएं

56
0
Jeevan Ayurveda

रांची

ईस्टर पर्व आज देशभर में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी राज्यवासियों को ईस्टर की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा, सभी को हैप्पी ईस्टर।

Ad

ईस्टर संडे ईसाई धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे पूरे विश्व में बड़े श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की याद में मनाया जाता है। इस वर्ष ईस्टर संडे 20 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है और यह दिन ईसाई समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। ईसाई लोगों की मान्यता के अनुसार, प्रभु यीशु मसीह को ईश्वर का पुत्र माना जाता है। वे लोगों को एक-दूसरे की मदद करने, नफरत को त्याग कर प्रेम को अपनाने और ईश्वर में आस्था रखने की सीख देते थे, लेकिन उनकी लोकप्रियता और बढ़ती हुई मान्यता से कुछ लोग चिंतित हो गए और उन्होंने झूठे आरोपों के आधार पर यीशु को सूली पर चढ़ा दिया।

यह घटना 'गुड फ्राइडे' के दिन हुई, जब प्रभु यीशु को क्रूस पर लटकाया गया था, लेकिन इस दुखद घटना के तीन दिन बाद, रविवार के दिन, एक चमत्कार हुआ- प्रभु यीशु पुनर्जीवित हो गए। तभी से इस दिन को ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है।
 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here