Home बिज़नेस AI की दुनिया में TEMPLE डिवाइस की चर्चा तेज, बिना माइक्रोफोन आवाज...

AI की दुनिया में TEMPLE डिवाइस की चर्चा तेज, बिना माइक्रोफोन आवाज सुनने का दावा

2
0
Jeevan Ayurveda

मुंबई 
Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अपने TEMPLE डिवाइस को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है. माथे पर चिपकाने वाले इस गैजेट को रूम डेफ वॉयस AI कंपेनियन डिवाइस बताया है और इसमें कोई माइक्रोफोन नहीं है. अब सवाल आता है कि फिर यह आवाज कैसे सुनेगा। 

TEMPLE में मोशन सेंसर दिए गए हैं, जो यूजर्स के बोलने पर जनरेट होने वाले बेहद बारीक वाइब्रेशन को डिटेक्ट करते हैं और उन्हें टेक्स्ट में बदल लेते हैं. ऐसे में डिवाइस रूम में होने वाली दूसरे शख्स की बातचीत को नहीं सुन पाता है, लेकिन TEMPLE पहनने वाले की बात को समझ सकता है। 

Ad

TEMPLE डिवाइस, असल में एक हेल्थ सेंट्रिक प्रोडक्ट है, जिसको कनपटी पर चिपकाया जाता है. यह ब्रेन ब्लड फ्लो को मॉनिटर करता है और हेल्थ की जानकारी देता है. हालांकि यह टेक्नोलॉजी कितनी कारगर होगी, उसको लेकर हाल ही में सवाल भी खड़े किए जा चुके हैं।

दो बार टैप करके एक्टिव कर पाएंगे
दीपिंदर गोयल ने बताया है कि उनके TEMPLE डिवाइस में माइक्रोफोन, कैमरा और स्क्रीन जैसे फीचर्स नहीं है. यूजर्स सिर्फ दो बार टैप करके एक्टिव कर सकते हैं. डिवाइस में छोटे-छोटे वाइब्रेशन की मदद से यह कंफर्म हो जाता है कि उसने सुनना शुरू कर दिया है या बंद कर दिया है। 

AI के साथ आता है TEMPLE
गोयल ने आगे बताया है कि TEMPLE AI के साथ आता है, जिससे यूजर्स अपने आइडिया को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं. रिमाइंडर सेट कर सकते हैं और जरूरी बातों को रिकॉर्ड करने की सुविधा देगा. इसके लिए यूजर्स को पॉकेट से मोबाइल निकालने की जरूरत नहीं होगी। 

TEMPLE डेली एक्टिविटी भी ट्रैक कर पाएगा
गोयल ने आगे बताया है कि TEMPLE का इस्तेमाल डेली एक्टिविटी को भी रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है. जैसे खाना खाने और वर्कआउट रिकॉर्ड करने के लिए भी किया जाता है. इसमें हेल्थ संबंधित समस्याओं को भी लॉग किया जा सकेगा। 

TEMPLE को वियरेबल हेल्थ ट्रैकर से तौर पर डेवलप किया है. इसमें हार्ड रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी, नींद आदि को ट्रैकिंग करने की सुविधा मिलती है. साथ ही यह चबाने की एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकेगा. यह बॉडी टेम्प्रेचर का भी ध्यान रखता है। 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here