Home राज्य नेपाल में भारी बारिश का असर बिहार में, गंडक नदी का जलस्तर...

नेपाल में भारी बारिश का असर बिहार में, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा

3
0
Jeevan Ayurveda

पटना
नेपाल में हो रही झमाझम बारिश का असर बिहार में दिखना शुरू हो गया है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों के लिए खतरा भी बढ़ने लगा है. गुरुवार को भी नेपाल में लगातार बारिश हुई, जिसके कारण बिहार में गंडक नदी उफन आई. नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है. इसकी वजह से तटीय इलाके में रह रहे लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है.

फेज वाइज इतना किया गया पानी डिस्चार्ज
मिली जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकीनगर बराज पर भी असर दिखना शुरू हो गया है. शुक्रवार को फेज वाइज पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया गया है. बाढ़ नियंत्रण विभाग की माने तो, शुक्रवार की सुबह वाल्मीकीनगर बराज से लगभग 79,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसके बाद डिस्चार्ज को बढ़ाया गया और फिर 10 बजे लगभग 86,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया.

Ad

तटीय इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी
इसके बाद फिर डिस्चार्ज को बढ़ाया गया और 12 बजे तक लगभग 90,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसकी वजह से गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई. विभाग लगातार इस पर अपनी नजर बनाए हुए है. साथ ही नदी के किनारे वाले इलाकों में निगरानी पहले से और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है. लेकिन अभी स्थिति कंट्रोल में है और बाढ़ जैसी परिस्थिति नहीं आई है.

इंजीनियरों और अधिकारियों को किया अलर्ट
जानकारी के मुताबिक, नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान के नीचे है. लेकिन इसी तरह से अगर नेपाल में बारिश होती रही और पानी का डिस्चार्ज जारी रहा तो जल्द ही नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास आ जाएगा. इस स्थिति को देखते हुए संबंधित इंजीनियरों और अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. हर परिस्थिति में तैयार रहने के लिए कहा गया है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here