Home राज्य सीएम आवास पर मां दुर्गा की आराधना, मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर समृद्धि...

सीएम आवास पर मां दुर्गा की आराधना, मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर समृद्धि की कामना की

62
0
Jeevan Ayurveda

जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को शारदीय नवरात्र स्थापना के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Ad

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आम का पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पेड़ लगाने से प्रदूषण में कमी आती है और जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है। इसलिए हर व्यक्ति को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए।

शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के दौरान इस अभियान को विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर प्रदेश सरकार ने हरियालो राजस्थान मिशन शुरू किया है, जिसके अंतर्गत अगले पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष इस अभियान में साढ़े सात करोड़ पौधे लगाए गए थे, वहीं इस वर्ष अब तक लगभग साढ़े 11 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को हरा-भरा और खुशहाल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रदेशभर में ग्रामीण सेवा शिविर और शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता, नशामुक्ति और वृक्षारोपण जैसे सामाजिक अभियानों में जनसहभागिता की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यदि आमजन सक्रिय भागीदारी निभाएंगे तो राजस्थान को हरित, स्वच्छ और समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य शीघ्र ही साकार होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here