Home राज्य बाबूलाल मरांडी ने चलाया स्वच्छता अभियान, पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी...

बाबूलाल मरांडी ने चलाया स्वच्छता अभियान, पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी अनोखी शुभकामनाएँ

37
0
Jeevan Ayurveda

रांची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज जन्मदिन के अवसर पर झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंचकर सफाई अभियान चलाया और भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Ad

मरांडी ने कहा कि यह दिन खास महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन भगवान विश्वकर्मा पूजा का पर्व भी है और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से देश की सेवा और राष्ट्र के निर्माण में कोई कमी नहीं रखी है। वे बिना किसी अवकाश के निरंतर जनता की सेवा में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे राज्य में आज सेवा पखवाड़ा शुरू कर दिया है। यह अभियान बुधवार से शुरू होकर 2 अक्टूबर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलेगा।

मरांडी ने बताया कि भाजपा का यह सेवा पखवाड़ा पूरे राज्य में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता धार्मिक स्थलों, सामुदायिक केंद्रों और सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। वे न केवल सफाई करेंगे, बल्कि समाज में सेवा और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी करेंगे। मरांडी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस अभियान में भाग लेकर अपने आस-पास की जगहों को साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद करें। यह केवल सफाई का अभियान नहीं है, बल्कि देश सेवा, समाज सुधार और सामूहिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण प्रयास है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here