Home राज्य रैली में गरजे तेजस्वी यादव, पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ...

रैली में गरजे तेजस्वी यादव, पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने आवाज बुलंद की

51
0
Jeevan Ayurveda

पटना
पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने आवाज बुलंद की है। इस रैली में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए हैं। पटना के गांधी मैदान में 'वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ' कांफ्रेंस के दौरान अपने भाषण में तेजस्वी यादव मंच से खूब गरजे। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह देश किसी के बाप का नहीं है। आजाद की लडा़ई में सभी लोगों के पूर्वजों ने अपना बलिदान दिया है।

बिहार में किसी भी कीमत पर वक्फ बिल संशोधन लागू नहीं किया जाएगा। उत्तर से दक्षिण हिन्दुस्तान की सरजमीं का हर एक-एक इंच का इतिहास और हर एक पन्ना चीख-चीख कर इस बात की गवाही देता है कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की लडा़ई में चाहे हिंदू या मुसलमान , सिख हो या ईसाई सभी लोगों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने का काम किया है, ये देश किसी के बाप का देश नहीं है..हम सबों का देश है।

Ad

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस देश के लिए सभी लोगों ने शहादत दी है तब जाकर हम लोगों को आजादी मिली है। सबसे अहम बात यह है कि आपके जमीनों को छिना जा रहा है। अब भाजपा सत्ता से जाने वाली है। अल्पसंख्य, गरीब, पिछडा, अति पिछड़ा और दलित इन सब का वोट छिनने का काम किया जा रहा है।

अभी नया चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन आया है कि वो 8 लाख वोटरों की फिर से सूची बनाने जा रहे हैं। यह लोग वोटिंग के अधिकार को छिनने का प्रयास कर रहे हैं लिहाजा आप सतर्क रहें। तेजस्वी यादव ने कहा कि लेकिन हमलोग मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। आपको बता दें कि वक्फ बिल संशोधन के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों का गांधी पटना में महाजुटान हुआ था। इमारत-ए-शरिया की ओर से कुछ दिनों पहले इस महाजुटान को लेकर ऐलान किया गया था।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here