Home मध्य प्रदेश अगर हम ब्राह्मणों से नफरत करते हैं तो वह भगवान ब्रह्मा का...

अगर हम ब्राह्मणों से नफरत करते हैं तो वह भगवान ब्रह्मा का अपमान : IAS नियाज खान

80
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल
 अपने बयानों और पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहने वाले एमपी कैडर के IAS अफसर नियाज खान एक बार फिर चर्चा में है। ब्राम्हण द ग्रेट किताब लिखने वाले IAS नियाज खान ने इस बार भी ब्राह्मणों को लेकर सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट किया है। इसके पहले वे सनातन धर्म और इस्लाम विषय में पोस्ट को लेकर चर्चा में रहे चुके हैं।

नियाज खान ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा- यदि वेदों पर विश्वास हो तो हर कोई जानता है कि भगवान ब्रह्मा ने ब्राह्मणों को सर्वोच्च कार्य सौंपा था और वह है धर्म का कार्य। ब्राह्मणों को समाज के मार्गदर्शन के लिए भी बनाया गया था। ऐसे में अगर हम ब्राह्मणों से नफरत करते हैं तो वह भगवान ब्रह्मा का अपमान है। निर्णय आपका है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here