Home राज्य राजस्थान में मानसून की दस्तक, कई जिलों में हुई झमाझम बारिश

राजस्थान में मानसून की दस्तक, कई जिलों में हुई झमाझम बारिश

59
0
Jeevan Ayurveda

बांसवाड़ा

राजस्थान में मानसून ने प्रवेश कर लिया है। इसका असर वागड़ में देखने को मिल रहा है। बांसवाड़ा में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। डूंगरपुर में रिमझिम बारिश का दौर बना हुआ है। डूंगरपुर के देवल में सबसे अधिक 63 मिमी यानी ढाई इंच बारिश दर्ज की गई है।

Ad

राजस्थान में मानसून का प्रवेश दक्षिणी जिलों बांसवाड़ा और डूंगरपुर से होता है। इस वर्ष केरल में मानसून ने जल्दी दस्तक दे दी थी। इससे  बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भी जून के दूसरे सप्ताह तक मानसून के आने की उम्मीदें बढ़ गई थीं। हालांकि कुछ दिनों तक महाराष्ट्र में ही मानसून के अटकने का असर यहां भी पड़ा लेकिन अब दोनों जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

तापमान में आई गिरावट
बांसवाड़ा में आसमान में बादल छाए हुए हैं।  हल्की नम हवाएं भी चल रही हैं। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम ठंडा व सुहावना हो गया है। इससे गर्मी व उमस से बेहाल लोगों को राहत मिली है। बारिश का दौर शुरू होने के बाद किसान भी अब खेतों की ओर रूख कर रहे है। अब बारिश के साथ ही खेतों में सफाई के बाद बुवाई का दौर भी शुरू हो जाएगा।।

यहां इतनी हुई बारिश
 बुधवार सुबह आठ बजे तक बांसवाड़ा के  गढ़ी में 13मिमी , घाटोेल में पांच मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं डूंगरपुर जिले में पिछले 24 घंटों में देवल में सबसे ज्यादा ढाई इंच (63 मिमी ) बारिश हुई है। सोम कमला आंबा बांध क्षेत्र में 42 मिमी, सागवाड़ा में 36 मिमी, गणेशपुर में 32 मिमी, धंबोला में 16 मिमी, डूंगरपुर में 25 मिमी, आसपुर में 33 मिम, चिखली में 13 मिमी, गलियाकोट में 27 मिमी, कनबा में 19 मिमी, निठाउवा में 15 मिमी, साबला में 7 मिमी और वेंजा में 26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here