Home राज्य पटना वाले खान सर एक बार फिर चर्चा में, आप पार्टी के...

पटना वाले खान सर एक बार फिर चर्चा में, आप पार्टी के संजय सिंह ने की मुलाकात, बिहार चुनाव से पहले अटकलें तेज

54
0
Jeevan Ayurveda

पटना
पटना वाले खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उनसे मुलाकात की है। बिहार में विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले हुई इस मीटिंग से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पटना पहुंचे संजय सिंह ने AAP के आगामी बिहार चुनाव में सभी 243 विधानसभा सीटों पर लड़ने का ऐलान किया। इसके बाद वे खान सर से मिलने उनके कोचिंग सेंटर पहुंचे। दोनों के बीच बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। अटकलें हैं कि खान सर राजनीति में आ सकते हैं और AAP उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है।

पटना के मशहूर कोचिंग शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे अपनी पढ़ाने की शैली के लिए प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस साल बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में कथित धांधली का आरोप लगाते हुए पटना में लंबा आंदोलन चला। इसमें भी खान सर की भूमिका सक्रिय रूप से रही। वे कई बार धरना स्थल गर्दनी बाग में प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं के साथ नजर आए और उनकी मांगों को लेकर मुखर दिखे।

Ad

इससे पहले भी कई बार खान सर के राजनीति में आने की अटकलें लगाई जाती रही हैं। हालांकि, वे अक्सर इस बात से इनकार करते रहे हैं। अब बिहार चुनाव से पहले AAP के बड़े नेता से उनकी मुलाकात ने अटकलों का बाजार फिर से गर्म कर दिया है। हालांकि, खान सर या आप की ओर से अभी तक इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा गया है। खान सर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। उच्च शिक्षा के लिए वे पटना आ गए थे और फिर यहीं बस गए। पटना में वे कोचिंग सेंटर चलाते हैं। पिछले महीने ही उन्होंने सीवान की रहने वालीं एएस खान के साथ शादी की थी। 6 जून को पटना में उन्होंने रिसेप्शन पार्टी आयोजित की, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा समेत कई नेताओं ने शिरकत की थी।

बिहार में सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी AAP
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी बिहार में इस बार अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी ने सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में संजय सिंह मंगलवार को पटना पहुंचे। उन्होंने गर्दनीबाग में पार्टी के धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। AAP ने दिल्ली में बिहारियों की झुग्गियों को तोड़े जाने के विरोध में केंद्र सरकार पर हमला बोला।

AAP से चुनाव लड़ चुके हैं अवध ओझा सर
यूपी के रहने वाले मशहूर कोचिंग शिक्षक अवध ओझा उर्फ ओझा सर भी आम आदमी पार्टी से जुड़ चुके हैं। इस साल दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में AAP ने उन्हें पटपड़गंज विधानसभा सीट से टिकट दिया था। हालांकि, अवध ओझा को बीजेपी प्रत्याशी रविंदर सिंह नेगी के हाथों 28 हजार वोटों से हार झेलनी पड़ी थी।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here