Home राज्य केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आपातकालीन चिकित्सा तैयारियों को लेकर उच्च...

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आपातकालीन चिकित्सा तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली’

82
0
Jeevan Ayurveda

जयपुर
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए  रविवार को जोधपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र में जिले के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मिलिट्री हॉस्पिटल , डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज , एम्स , रेलवे हॉस्पिटल सहित सभी प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सिंक्रोनाइज्ड रिस्पॉन्स और अत्याधुनिक चिकित्सा संसाधनों की तत्पर उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

’चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सभी मुख्य अस्पतालों में नियुक्त किए जाये नोडल अधिकारी’
केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए , जो संकट की स्थिति में समन्वय का कार्य करेंगे। साथ ही जिला प्रशासन से भी प्रत्येक अस्पताल के लिए एक – एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए ताकि प्रशासनिक और चिकित्सकीय समन्वय में कोई बाधा न आए।

Ad

उन्होने बैठक में विस्तार से मेडिकल इक्विपमेंट्स , रक्त की उपलब्ध यूनिट्स , बेड्स ,आईसीयू संसाधन और एम्बुलेंस सेवाओं की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी संस्थान किसी भी समय फुल अलर्ट मोड में रहकर कार्य करें। श्री शेखावत ने कहा , हमें हमारे पास उपलब्ध संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करते हुए कार्य करना है। संकट की घड़ी में हमारी एकजुटता और समन्वय ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

’जिला कलक्टर ने दी तैयारियों की विस्तृत जानकारी’
बैठक में जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जिले में प्राकृतिक आपदा ,आक्रमण जैसी आपातकालीन स्थितियों के अनुरूप पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। सभी अस्पतालों के साथ लगातार मॉक ड्रिल और क्विक रिस्पॉन्स टीम्स को सक्रिय रखा गया है।

इस अवसर पर डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व कंट्रोलर डॉ. बीण्एसण् जोधा , एम्स जोधपुर के डायरेक्टर डॉ. जी.डी. पुरी , मिलिट्री हॉस्पिटल से कर्नल अबीर गोगोई व लेफ्टिनेंट कर्नल देशमुखए रेलवे हॉस्पिटल से डॉ. डॉ. एस.आर. बंकर , अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री जवाहर चौधरी , अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री सुरेन्द्र राजपुरोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

’मीडिया से संवाद में दिया सशक्त संदेश’
मीडिया से संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा , सीजफायर के बावजूद उल्लंघन की घटनाएं हो रही हैं , ऐसे में हमें अत्यधिक सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है।उन्होंने स्पष्ट किया कि श्शांति के प्रयासों के बीच यदि तनाव बढ़ता है तो हमें उसी स्तर की सैन्य व नागरिक तैयारियां रखनी होंगी जैसी युद्ध की परिस्थितियों में अपेक्षित होती हैं। श्री शेखावत ने कहा कि उन्होंने जोधपुरए फलौदीए जैसलमेर और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें की हैं ताकि एक एकीकृत रणनीति तैयार की जा सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here