Home राज्य पाकिस्तानी हैकरों ने राजस्थान शिक्षा विभाग समेत कई सरकारी वेबसाइटों पर किया...

पाकिस्तानी हैकरों ने राजस्थान शिक्षा विभाग समेत कई सरकारी वेबसाइटों पर किया अटैक

63
0
Jeevan Ayurveda

जयपुर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार यह संघर्ष केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहकर साइबर स्पेस में भी अपना रंग दिखा रहा है। इसी के चलते मंगलवार को पाकिस्तान समर्थित हैकरों ने राजस्थान सरकार की शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कर लिया। यह साइबर हमला केवल तकनीकी क्षति तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थित संदेश भी सार्वजनिक किए गए।

Ad

जानकारी के अनुसार आज सुबह राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकरों ने हमला कर दिया और वेबसाइट हैक करने के बाद उस पर पाकिस्तान साइबर फोर्स के नाम से एक आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किया। इस पोस्ट में पहलगाम हमले को 'अंदरूनी काम' बताते हुए भारत सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही भारत के सुरक्षा बलों और खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

इससे एक दिन पहले सोमवार रात को भी पाकिस्तानी हैकरों ने राजस्थान के स्वायत्त शासन और नगरीय विकास विभाग और जयपुर विकास प्राधिकरण की वेबसाइट्स को निशाना बनाया था और इन पर पाकिस्तान के समर्थन में कंटेंट पोस्ट किया था। हालांकि इन दोनों वेबसाइटों को कुछ ही घंटों में रिकवर कर लिया गया था।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस साइबर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे विशेषज्ञ जल्द ही वेबसाइट को रिकवर कर लेंगे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। बहरहाल शिक्षा विभाग की वेबसाइट ठीक से कार्य नहीं कर पा रही है और रिकवरी की प्रक्रिया जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here