Home राज्य लंबित जांच प्रकरणों के निस्तारण को लेकर शिक्षामंत्री ने दिए सख्त निर्देश,...

लंबित जांच प्रकरणों के निस्तारण को लेकर शिक्षामंत्री ने दिए सख्त निर्देश, 16-17 सीसीए, एसपी प्रकरण सहित अन्य लंबित जांच पर हुई विस्तृत चर्चा

82
0
Jeevan Ayurveda

जयपुर,

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के सभागार में मंगलवार को शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गयी। निदेशालय माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर की ओर से आयोजित बैठक में 16-17 सीसीए, एसपी प्रकरण सहित अन्य लंबित जांच के संबंध में चर्चा की गयी। चर्चा में वर्ष 1989 से लेकर वर्ष 2025 तक के 16 सीसीए, 17 सीसीए, 17 सीसीए न्यून परीक्षा परिणाम प्रधानाचार्य, 17 सीसीए न्यून परीक्षा परिणाम व्याख्याता और राज्य स्तर पर 16 सीसीए के लंबित एवं विचाराधीन प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गयी।

Ad

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को पेंडिंग मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया। साथ ही विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर विशिष्ठ शासन सचिव श्री विश्व मोहन शर्मा, राज्य परियोजना आयुक्त एवं निदेशक, समग्र शिक्षा राजस्थान श्रीमती अनुपमा जोरवाल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा श्री सीताराम जाट, संयुक्त शासन सचिव श्री मनीष गोयल, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक श्री सुरेश कुमार बुनकर और वि​शेषाधिकारी श्री सतीश गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here