Home राज्य अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर फैलाई दहशत, दो लोग घायल, एक की...

अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर फैलाई दहशत, दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर

42
0
Jeevan Ayurveda

सीवान

सीवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग में खुरमाबाद निवासी कुंदन कुमार चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। वह स्वर्गीय प्रभु चौहान का पुत्र है। वहीं, गोलीबारी की घटना में डेविल नामक युवक, जो शिवनाथ चौधरी का पुत्र बताया जा रहा है, भी जख्मी हो गया।

Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुंदन बस स्टैंड स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गोपालगंज मोड़ से आए चार हथियारबंद अपराधियों ने उसका पीछा करते हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही कुंदन लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से कुंदन को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया।घटना की खबर मिलते ही खुरमाबाद से बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि कुंदन और हमलावर की दुकानें पास-पास हैं, और दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

वहीं, कुछ लोगों ने आशंका जताई कि हमले के पीछे नशे (स्मैक) के अवैध कारोबार की रंजिश हो सकती है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here